फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक का अखाड़ा बना शौचालय, निर्माण रूका

विज्ञापन
गोपीगंज के नोनियान गली में शौचालय निर्माण का विरोध होने पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर के नोनियान गली में निर्माणाधीन शौचालय राजनीति का केंद्र बनता जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को निर्माण शुरू होने के विरोध में नागरिक धरने पर बैठ गए। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने स्थिति को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य रोकवा दिया है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित वार्ड 16 नोनियान गली में डेढ़ दशक पूर्व से शौचालय विवाद का केंद्र बना है। पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर पालिका प्रशासन ने निर्माण की तैयारी की। शनिवार को शौचालय बनना शुरू हुआ, तभी सभासद सहित कई महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना देने वाले लोगों को वहां से हटाया और सभासद को हिरासत में ले लिया। उसके बाद भाजपा नेता गगन कुमार गुप्ता ने प्रकरण में जिलाधिकारी से बात की। डीएम के निर्देश पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। भाजपा नेता ने कहा कि गली में शौचालय बनने से आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा। संकट के समय वहां एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं जा सकेगी। सभासद मजहर उल्ला गुड्डू ने कहा कि 20 नागरिकों ने हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया है। जनभावना को दरकिनार कर पालिका निर्माण कराना चाहती है। चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद ही निर्माण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें