फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज अंगने में आए भगवान, गजब निक लागेला...

विज्ञापन
अभोली के गुवाली में कजरी गाते कलाकार। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अभोली। ब्लॉक क्षेत्र के गुवाली गांव में रविवार को बजरंग दल समिति की तरफ से कजरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर की गायिका आरती जख्मी और मछलीशहर जौनपुर के समारू खलीफा के बीच कजरी गायन का मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी से समा बांध दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने पारंपरिक कजरी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। आरती जख्मी ने ‘आज अंगने में आए भगवान, गजब निक लागेला’ गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं समारू खलीफा ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
आयोजक बऊ गौंड़ ने कहा कि कजरी पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ी विधा है। इस तरह के आयोजन से लोकगीत और लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। देर तक चले मुकाबले का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। आरती जख्मी के साथ ढोलक पर अरविंद शंकर और तबले पर प्रमोद ने संगत की। इस दौरान अतुल सिंह, उमेश सिंह, सोनू सिंह, जटाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें