भदोही। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। भदोही-जंघई रेलखंड पर बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। शनिवार को बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को पांच ट्रेनें देरी से आईं। नईदिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 4.35 घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली केवी एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी।