दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र मिश्राइनपुर और अभोली से जुड़े गांवों में बुधवार को भी सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अवर अभियंता विजय शंकर ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के जर्जर पोल, तार बदले जाएंगे। पिछले तीन दिनों से यह काम चल रहा है। इसके कारण मिश्राइनपुर, अभोली फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पांच बजे के बाद आपूर्ति पूर्ववत बहाल की जाएगी। संवाद