औराई। महाकुंभ को लेकर हाईवे का दक्षिणी लेन और उत्तरी लेन पर छोटे वाहनों का रेल लगा हुआ है।
सोमवार की सुबह एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर स्नानार्थियों की कार टकरा गई। इसमें सवार बिहार के रोहतास के तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
औराई फ्लाई ओवर के पश्चिमी सिरे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार टकरा गई, इससे पश्चिम दिशा में जा रही कार घूमकर पूरब की तरफ हो गई।
कार में बैठे रोहतास सासाराम डुमरी निवासी कविता (26), बेबी (30), अजय (40)घायल हो गए। संयोग अच्छा था कि कार पलटी नहीं अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। वहीं चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। तीनों प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। संवाद