ज्ञानपुर। सावन महीने का दूसरा सोमवार आज है। जनपद के सभी शिवालयों में देर रात सफाई होती रही। श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए रविवार की देर रात में ही मंदिर पर पहुंच गए। जिला व पुलिस प्रशासन के अनुसार 1.50 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। भोर में 4:30 बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के गर्भगृह व अन्य परिसर में पुलिस तैनात रही। ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वरनाथ महादेव, बाबा सेमराधनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार की देर रात 11 बजे से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की कतार लग गई।
आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव की आराधना से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।