फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 1026 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दूसरे चरण के कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। नामित पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 287 वायल वैक्सीन बृहस्पतिवार को भेज दी गई। जिन्हें सुरक्षित रख लिया गया है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होगा। दूसरे चरण में 1026 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है। स्वदेशी टीका तैयार होने के बाद 15 जनवरी को जिले में आई। 16 जनवरी को तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 208 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। अब 22 जनवरी को दूसरे चरण में वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लग गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, सीएचसी सुरियावां, डीघ और गोपीगंज में वैक्सीनेशन किया जाएगा। डीघ और एमबीएस अस्पताल भदोही दो नए केंद्र शामिल हुए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के चार चरणों में जिले के तीन हजार स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में 208 कोरोना योद्धाओं को टीका लग चुका है। 22 जनवरी को 1026, 28 जनवरी को 988 और 29 जनवरी को 607 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। सीएमओ के मुताबिक जिले को 6480 डोज कोरोना वैक्सीन मिली है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को पहली बार टीका लग रहा है, उन्हें दूसरी डोज भी इसी में से लगाया जाएगा। इसलिए कुल चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों में से 50 फीसदी को ही टीका लगाया जाएगा। शेष स्वास्थ्यकर्मियों का भविष्य में आने वाले वैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें