फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटन की बाजार में बिक रहीं नकली घड़ियां 

Fri, 29 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाजार में बिक रहीं नकली घड़ियों की शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने औराई और महाराजगंज की घड़ी की दूकानों पर छापा मारा। इस दौरान टाइटन सोनाटा की 106 नकली घड़ियों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  पुलिस ने तीन दूकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

घड़ी निर्माता कंपनी टाइटन को औराई क्षेत्र में नकली घड़ियां बनाकर उसके ब्रांड नेम से बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर गुड़गांव से आए कंपनी के मैनेजर रोहित नंदवाल ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने औराई और महाराजगंज बाजार में छापेमारी की। इस दौरान महाराजगंज के विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक के यहां से 49 भोले इलेक्ट्रिक के यहां से 48 नकली घड़ियां बरामद हुईं। पुलिस ने विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक के सुरेश कुमार और भोले इलेक्ट्रिक के भोलानाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि औराई के सीमा जनरल स्टोर से नौ टाइटन की नकली घड़ियां मिलीं। इस मामले में पुलिस ने तीनों दूकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया। छापेमारी की भनक लगते ही बाजार के घड़ी दूकानदारों में खलबली मच गई। कई दूकानों के शटर बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें