फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के पोषण के लिए टिफिन जरूरी : डॉ. जान्हवी

विज्ञापन
केएनयू के गृह विज्ञान विभाग में छात्राओं के व्यंजन को देखती महिला प्रोफेसर। स्रोत: विवि
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में शनिवार को पोषण जागरूकता को लेकर टिफिन रेसिपी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। उसके होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया। डॉ. जान्हवी त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चे छह से आठ घंटे विद्यालय में बिताते हैं जहां वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं। ऐसे में उन्हें एक संतुलित और पौष्टिक आहार की सख्त जरूरत होती है, जो उन्हें घर के टिफिन से ही मिलता है।
विज्ञापन

कहा कि यदि बच्चों को दोपहर में सही पोषण न मिले, तो वे थकान और सुस्ती महसूस करने लगते हैं। दोपहर का भोजन बच्चों की दैनिक पोषण संबंधी आवश्यकताओं का 25 फीसदी से अधिक हिस्सा पूरा करता है। इस मौके पर डॉ. मधु विश्वकर्मा, डॉ. ईरा त्रिपाठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें