फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरा

विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाया बादल । संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बुधवार की रात रुक-रुक कर तीन बार बूंदाबांदी हुई। जिससे बृहस्पतिवार को हवाओं में नमी रही। अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम पारा में दो डिग्री की कमी देखी गई। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं जिला प्रशासन ने 13 जून तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। जिले में बीते दो दिनों से रात में बूंदाबांदी हो रही है। मंगलवार की रात हल्की बरसात हुई, इसी तरह बुधवार की रात एक बजे से साढ़े तीन बजे तक रूक-रूक तीन बार बारिश हुआ।
विज्ञापन

हवा में नमी रही, उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक हवाओं के बीच आसमान में बादलों की आवाजी लगी रही। इस दौरान तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री के आसपास बना था।
मौसम की तल्खी का असर था कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इस दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखा गया। हालांकि बुधवार की रात अचानक बदले मौसम के बाद बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहा। जिससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिनों से रात में बूंदाबांदी हुई है। इसके कारण अधिकतम पारा छह डिग्री कमी के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। पारा 27 डिग्री रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें