फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भदोही में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, एक किसान की मौत, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे

Sat, 18 Apr 2020 09:03 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
बिजली गिरने से घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के में शनिवार को सुबह बिजली गिरने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। मृतक के दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के चकमांधाता गांव निवासी सजावल यादव(52) उनके दो सगे भाई गिर्दावल यादव(58) और लालचंद(35) तीनों एक साथ में घर के समीप खेत में अपने जानवर को चराने के लिए गए थे। उसी दौरान लगभग सुबह साढ़े सात बजे सुबह तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से सजावल की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ ही उनकी गाय ने भी बिजली की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। उनके दोनों सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए दोनों भाइयों का उपचार गोपीगंज के एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। बिजली गिरने से मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें