समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को सपा के फ्रंटल संगठनों की बैठक हुई। इसमें लोहियावाहिनी के प्रदेश सचिव ने फ्रंटल संगठनों में जोश भरते हुए 2017 के चुनाव की तैयारी में अभी से लगने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। तीन साल में ही सरकार ने अपने सभी वादें पूर्ण किए। युवाओं को सपा में जो सम्मान मिलता है वह अन्य किसी पार्टी में नहीं मिलता।
जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दिकी ने भी युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके बिना आज की राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यों को वह जन-जन तक पहुचाएं।
समाजवादी पेंशन, श्रम विभाग से चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुचाएं।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव भूपेंद्र यादव, विनोद यादव, लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष रविंद्र पाल, सचिन यादव, धर्मेन्द्र यादव, जटा प्रजापति, रूखसाना बेगम, सरिता गौड़, संतोष, जान बहादुर बिंद, राकेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।