फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: हाईवे पर घायल पशु को देखने गए युवकों को बेकाबू कार ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Sun, 03 Sep 2023 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के सूफीनगर के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के सूफीनगर के समीप बेकाबू कार ने तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। हादसा बीती रात तब हुआ जब तीनों युवक एक वाहन की टक्कर से घायल पशु को देखने के लिए हाईवे के डिवाइडर के पास गए थे। दोनों मृतक प्रयागराज के निवासी थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सूफीनगर के पास शनिवार रात नौ बजे एक अज्ञात वाहन पशु को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर से पशु घायल होकर तड़पने लगा। पास के ही होटल में काम करने वाले अशोक दूबे (32) और कृष्ण कुमार बिंद (29)  निवासी पूरे भनई हंडिया प्रयागराज पशु के देखने पहुंचे। उनके साथ गोपाल सरोज निवासी कठौता भी चला गया।

तीनों डिवाइडर के समीप खड़े थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां अशोक और कृष्ण कुमार बिंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल गोपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें