फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाबालिग को भगाने व छेड़खानी के दोषी को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नाबालिग को भगाने, छेड़खानी और धमकी के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा तीन साल की कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी के ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी वादी ने दो सितंबर 2018 को अपनी नाबालिग बेटी को भगाने के साथ ही छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में गोपीगंज कोतवाली के महुवारी निवासी आदेश कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की विवेचना कर साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीमति मधु डोगरा की अदालत ने दोषी अभियुक्त आदेश कुमार दुबे निवासी महुआरी, गोपीगंज को तीन वर्ष के कैद की सजा सुनाई। वहीं दोषी के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष की पैरवी विशेष लोक अभियोजक डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें