फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मारपीट व गालीगलौज के दोषी को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून की अदालत ने बुधवार को मारपीट और गालीगलौच के दोषी अभियुक्त को तीन साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक भदोही कोतवाली पुलिस ने जीतापुर निवासी महेश यादव के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज को लेकर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून की अदालत ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने व गालीगलौज के दोषी अभियुक्त महेश यादव को तीन साल की कैद की सजा सुनाई। वहीं दोषी के खिलाफ सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष की पैरवी हेमेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें