फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से तीन गुना अधिक पुरुष हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सबसे अधिक प्रहार पुरुषों पर रहा। पहली लहर में 60 साल से अधिक उम्र के लोग प्रभावित हुए जबकि दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा 30 से 45 साल के लोगों को संक्रमित किया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष कोरोना से संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जनपद में होली के बाद से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से पांव पसारना शुरू किया। इस लहर ने सभी वर्गों को प्रभावित किया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से अभी तक 3902 संक्रमित पुरुष मिले हैं जबकि 1434 संक्रमित महिलाएं और 462 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। इन आंकड़ों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा संक्रमित मिले हैं। पिछले साल से अब कोरोना से 147 लोगों ने अपनी जान गवां चुके हैं। महामारी की चपेट में आकर लोगों ने अपनों को खो दिया तो अर्थ व्यवस्था चरमरा गई। जिले में 11 अप्रैल को लॉकडाउन लग गया था जो अब सख्त पांबदियों के बीच फिर से आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को भी से जिले के नगरीय क्षेत्र की दुकानें निर्धारित मापदंडों के अनुसार खुली। कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग बाजार पहुंचे और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। अब कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में लेगी। तीसरी लहर की संभावना के चलते माता-पिता और डॉक्टरों में चिंता बढ़ गई है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी पाठक की माने तो महिलाएं अधिक समय घरों में रहती हैं, जिसके कारण वह कम संक्रमित हुई। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की इम्युनिटी अधिक मजबूत होती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण दर में अब तेजी से कमी आती जा रही है। महिलाओं के मुकाबले दूसरी लहर में पुरुष ज्यादा संक्रमित हुए हैं। पुरुषों को बाहर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें