औराई। थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात ओवरब्रिज पर एक ट्रक पर लदे 26 पशुओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पशुओं को अस्थाई गोशाला चीनी मिल परिसर में सुपुर्द कर तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई। गिरफ्तार तस्कर संजय मांझी बाराचपट्टी गया-बिहार, भूरा खानपुर-औरैया, सरताज निवासी दलेलनगर-औरैया शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अपराध हरिकेश सिंह अपनी टीम के साथ रात में ओवरब्रिज पर गश्त कर रहे थे उसी समय प्रयागराज से वाराणसी की ओर 26 पशुओं को लादकर जा रहे ट्रक चालक और खलासी रुक कर भागने की फिराक में लगे थे। उसी समय टीम मौके पर पहुंच गई और तलाशी में 26 पशु बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा रही कि लॉकडउन तक पशु तस्करी पर सख्ती होने के कारण पुलिस चैन की सांस ले रही थी लेकिन अनलॉक में गति बढ़ने पर ऊंज, गोपीगंज पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में लल्लन यादव, अबरार, शेराफुल हसन शामिल रहे।