फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/ महाराजगंज। औराई पुलिस ने सोमवार को 75 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को चकजोधी गांव से कार समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ औराई लेखराज सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष रामजी यादव टीम के साथ चकजोधी में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय तेज गति से आ रही कार को भी रोकने का इशारा पुलिस ने किया तो चालक टीम पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास कर भागने लगा जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। जांच में कार से तीन बोरियों में भर कर रखे 75 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दिनेशकुमार बिंद उर्फ भोले पुत्र ढुनमुन बिंद निवासी पुरुषोत्तमपुर-औराई, आनंद तिवारी पुत्र सूर्यकांत तिवारी निवासी सरसरा-बरसठी जौनपुर, गेंदा गौड़ पुत्र बऊ गौड़ निवासी मेघीपुर-औराई को कार के साथ गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें