फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा ढहने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड स्थित तुलसी सिनेमा तिराहा के पास सोमवार को अचानक जर्जर मकान का बारजा ढह जाने से सूबेदार यादव (50), संतोष यादव (30), छोटेलाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। सूबेदार यादव की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पिंटू माली का उक्त मकान काफी पुराना है और उसी के आसपास दुकान सजाकर पटरी दुकानदार जीविकोपार्जन करते हैं। बाजार होने के कारण ग्राहकों की भीड़ सुबह से शाम तक किसी न किसी सामान की खरीदारी के लिए पहुंचती है। सूचना देने के काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें