ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर दिन चढ़ उतर रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जबकि पहले से संक्रमित चल रहे एक मरीज स्वस्थ हुए है । अब एक्टिव केस की संख्या मात्र 18 रह गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन ब दिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7406 हो गई है, जबकि 7214 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 18 मरीज कोरोना से लड़ रहे हैं। अब तक 159 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अभी भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं कर हैं जिससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पूरी तरह से थम नहीं रही है। जबकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह से अभी निजात नहीं मिली इसके खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। संक्रमण को लेकर अभी भी बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है।