कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक भी संक्रमित मरीज स्वस्थ नहीं हुए। एक्टिव केस की संख्या 15 और रह गई है। जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7411 हो गई है। जबकि 7221 लोग ठीक हो चुके हैं। 15 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे हैं। वहीं पिछले साल से अब तक 160 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। इसके बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क लगाए ही घूम रहे। जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह से थम नहीं रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। संक्रमण को लेकर अभी भी बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है।