फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंत्री आज जिले में, देखेंगे विकास की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के तीन मंत्री रविवार को जिले में रहेंगे। वह विकास कार्यों की हकीकत देखने के साथ ही ग्रामीणों से रूबरू होंगे। डीघ के गोधना गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। प्रोटोकाल अधिकारी एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायती राज मंत्री एवं विंध्याचल मंडल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश शाही और आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु आएंगे। उन्होने बताया कि तीनों मंत्री पदाधिकारियों संग बैठक के बाद गोधना में योजनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण करेंगे। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय में पोषहार वितरण की व्यवस्था, राशन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री /मुख्यमंत्री आवास योजना, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन एवं साफ सफाई, स्वास्थ्य केंद्र, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर, गौशाला का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों मंत्री सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। राजकीय गेस्ट हाउस में दोपहर एक घंटे विश्राम के बाद दोपहर ढाई बजे डीघ के गोधना गांव में होने वाली चौपाल में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें