ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में शनिवार को हुई। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि जंगलराज को कानूनराज में परिवर्तित कराने का समय आ चुका है। एकजुटता से संघर्ष करने पर सफलता मिलेगी। जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में अपराध का ग्राफ बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं। कहा कि किसान समस्याएं झेल रहे हैं तो आवास, शौचालय, राशनकार्ड, छात्रों की बढ़ाई जा रही फीस, महंगी किताब, गड्ढायुक्त सड़कों की समस्याएं बरकरार हैं। जनप्रतिनिधि सिर्फ स्वागत और माल्यार्पण में व्यस्त हैं। सड़कों पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा होने से जाम की समस्या बनी हुई है। पुलिस मात्र औपचारिकता तक सीमित है। संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर जनहित में सड़कों पर उतरने से जंगलराज और समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रदीप यादव, संतोष यादव, रामधनी यादव, गामाप्रसाद यादव, सूर्यबली यादव, बच्चन पाल, महेंद्र यादव, मनोज कन्नौजिया, जीतनारायण यादव, बुधराम यादव, काशीनाथ यादव, लल्लन गुप्ता, धर्मराज यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।