चकजुरानी में जलजमाव होने पर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद
मोढ़। सुरियावां ब्लॉक के चकजुरानी गांव में लोगों ने जर्जर सड़क को लेकर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मोढ बाइपास से करियावं तक जाने वाला तीन किमी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। बारिश में लोगों की दुश्वारियां बढ़ेंगी। बताया कि मोढ़ बाईपास से होते हुए चकजुरानी से डुहियां मकनपुर से करियावं जाने वाला मार्ग बेहद खराब व गढ्ढे में तब्दील हो गया है। दो दशक पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसपर पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे सड़क पूरी तरह टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश के दिनों में यहां घुटने भर पानी लग जाता है। इस मार्ग पर बड़ा-ड़ा गढ्ढा होने के कारण कई बर लोग पानी में गिर जाते है। इसके पहले कई बार सड़क के मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मांग किया कि सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस दौरान राजपति, लक्ष्मण यादव, जटाशंकर, ओमप्रकाश, शिव यादव, धर्मराज, तहसीलदार यादव आदि रहे।