अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की तबियत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया
धूमनगंज इलाहाबाद में पीएसससी के पद पर तैनात तरुण सिंह (45) पुत्र वंश लोचन सिंह बाइक से इलाहाबाद की तरफ जा रहे थे। लालानगर टूल प्लाजा के समीप किसी वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। इसी क्रम में खमहरिया निवासी आशीष यादव (26) पुलिस के पद पर है अपने पिता रमाशंकर यादव (45) के साथ बाइक से खमहरिया जा रहे थे मिर्जापुर रोड पर बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो जाने से घायल हो गए।