फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हैप्पी दिवाली बोलकर बैंक मित्र को लूटने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से ठीक एक दिन पहले हैप्पी दिवाली बोलकर बैंक मित्र को लूटने वाले तीन बदमाशों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार बदमाशों ने 30 अक्तूबर की शाम भीखमपुर में तमंचे के बल पर बैंक मित्र से एक लाख रुपये लूट लिए थे। गिरफ्तार बदमाश सैदाबाद प्रयागराज में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

सुरियावां कोतवाली के मनकपुर, रोही निवासी शारदा प्रसाद मौर्या बैंक मित्र हैं। वे गांव में ही बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। 30 अक्तूबर दिवाली के ठीक एक दिन पहले वह बैंक से पैसा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में भीखमपुर के पास पहुंचे ही थे कि बदमाश पीछे से पहले हैप्पी दिवाली बोला। फिर बैंक मित्र ने जैसे ही बाइक रोकी बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे एक लाख रुपये लूट लिए।
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान में जुटी थीं। इस बीच पुलिस ने गुवाली नहर पुलिया के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम रोहित यादव निवासी लालापुर अर्जुनपट्टी हंडिया प्रयागराज, सूरज गौतम निवासी किचकिला हंडिया प्रयागराज और नितेश पांडेय उर्फ मोमू निवासी रिखीपुर हंडिया प्रयागराज बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से लूट के 32 हजार रुपये नकद के साथ लूट के पैसे से खरीदा गए आईफोन, तीन एंड्रायड फोन और दो पिस्टल के साथ फर्जी नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि तीनों बदमाशों ने लूट की बात स्वीकार की है। बदमाश अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे। तीनों बदमाश सैदाबाद, प्रयागराज में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई। बदमाशों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह और उनकी टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें