फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावा थाना क्षेत्र के बदलीपुर गांव में पांच जुलाई को विवाहिता की अबूझ हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को पति सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पांच जुलाई को सविता देवी पत्नी शिवा प्रजापति की सुबह घर में फंदे से लटकता शव मिला था। गोपीगंज के कौलापुर निवासी पिता हरिशंकर प्रजापति ने पुत्री को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर सास लालती, पति शिवा प्रजापति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें