औराई पुलिस ने बुलडोजर क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में शनिवार को खमरिया - भजईपुर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
गोरीडीह निवासी दिनेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शुक्रवार को देर शाम कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन पर पथराव कर क्षति पहुंचाई थी। खमरिया चौकी प्रभारी विष्णुकांत मिश्रा को तहरीर देने पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक औराई अजय सेठ ने बताया कि इस मामले में सुनील कुमार यादव, मयंक यादव, संजय यादव निवासी भजईपुर-खमरिया को गिरफ्तार किया गया है।