फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत तीन पर मारपीट का मुकदमा

Wed, 08 Mar 2017 02:09 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम छह बजे नेतानगर में बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में बसपा के सेक्टर प्रभारी घायल हो गए। पूर्व विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

सुरियावां के कौवापुर गांव निवासी शिव प्रसाद गौतम बसपा के सेक्टर अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम वह नेतानगर की एक पान की दूकान पर खड़े थे। इसी दौरान पूर्व विधायक के समर्थक उन्हें मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया। खबर लगते ही सुरियावां पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। इसकी जानकारी होते ही पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। एक घंटे से अधिक समय तक दोनों नेता डटे रहे। बसपा सेक्टर अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, नीतेश तिवारी और दीपक तिवारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में एसपी डीपीएन पांडेय ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें