यूपी के भदोही में एक युवती को प्यार के जाल में फंसाकर और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक युवती की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि वह शिक्षण कार्य करती है और एक युवक कोचिंग व स्कूल के समय अपने जाल में फंसा लिया। युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और अपने दोस्तों, सगे संबंधियों के साथ जाने दबाव बना रहा था। मना करने पर वायरल करने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर युवती का मेडिकल परीक्षण, बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।