गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के किशुन देवपुर गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस मौके से तीन लोगों को थाना ले आई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बीच दर्जनों की संख्या में थाने पहुंची महिलाएं तीनों को छोड़ने की मांग करने लगी।
जानकारी के मुताबिक किशुन देवपुर गांव के किसी व्यक्ति ने कोतवाली में सूचना दी कि कुछ लोग बाहर से आकर ज्ञान चंद सोनकर के घर के सामने धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। जिसमें भारी संख्या में हिंदू महिलाएं सम्मिलित हैं। वहीं ज्ञान चंद सोनकर के परिवार की महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की बात से इन्कार किया। कहा कि हम लोगों को यही धर्म पसंद है तो क्यों विरोध किया जा रहा है। बड़े दिन के खुशी में प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया था। वहीं मामला जंगल में आग की तरह फैल गया। इस बीच इसकी जानकारी जब पुलिस को वह भी मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थार्ने आइं। इस बीच भारी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची और उन्हें छोड़ने की मांग करने लगी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसके बाद भी मामले की जांच के लिए पूछताछ चल रही है।