फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसकर हजारों के माल उड़ाए

Fri, 22 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऊंज थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रिहायशी मकान में छत के रास्ते पीछे से घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान उड़ा दिया। सुबह परिवार के लोग जब सोकर उठे तो अंदर सामान बिखरा देखकर भौचक रह गए। जानकारी पर आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए। गृहस्वामी डॉ. जय प्रकाश मौर्य ने थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। तहरीर लेकर हलका सिपाहियों ने मौके का मुआएना किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन

बताया गया कि ऊंज गांव निवासी जय प्रकाश का थाने से दो सौ मीटर पूरब जीटी रोड के किनारे रिहायशी मकान है। बुधवार की शाम को परिवार के लोग भोजन कर के बाद सो गए। गर्मी अधिक पड़ने से परिवार के सभी लोग बाहर ही सोए थे। इसका फायदा उठाकर सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़कर अंदर घुस गए। जय प्रकाश ने बताया कि चोर मकान में रखे टीवी, इन्वर्टर,पंप मशीन, बैट्री, आलमारी के अलावा साढ़े पांच हजार नकद समेत हजारों के सामान उठा ले गए। थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस चोरी से गांव में हड़कंप है।पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। उधर ग्रामीणों ने थाने से महज दो सौ मीटर दूर और जीटीरोड किनारे चोरी होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चोरी के लिए रात में पुलिस का गश्त न करना बताया है। 

भैंस चोरी में भिड़े दो पक्ष, एक घायल 
सुभाषनगर। ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर में बुधवार की भैंस चोरी होने पर इसके शक में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में चलीं लाठियों से रिश्तेदारी में आया युवक घायल हो गया। घायल रंगीला ने पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया। आस-पास के लोगों ने पहुंचकर विवाद शांत कराया। बताया गया कि लाल बहादुर बिंद की भैंस बीतीरात चोरी हुई थी। सुबह खोजने निकले थे, पड़ोस में एक परिवार के यहां भैंस देखने चले गए। उनकी भैंस न होने पर किसी ने कुछ टिप्पणी कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें