फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला चटकाकर चोरों ने पार किया नगदी समेत हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने चार स्थानों पर ताला चटका कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। कटरा बाजार में रात को मौका देखकर चोरों ने तीन तीन दुकानों का ताला तोड़ा। दो स्थानों पर चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन संदीप तिवारी के मोबाइल की दुकान से 25 हजार नकद सहित 42 हजार रुपये मूल्य के एंड्राइड और कीपैड फोन चुरा ले गए। सुबह जानकारी शटर का टूटा ताला देख दुकानदार अवाक रह गया। इसी तरह चिरौंजी केशरवानी के किराना की दुकान का ताला तोड़ कर एक बोरी वाशिंग पाउडर चोर उठा ले गए। तीसरी घटना में बाजार के ही राधेश्याम स्वर्णकार के दुकान का शटर तोड़ दिया, लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगा देख चोर भाग गए। लेकिन, जाते समय सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। चौथी घटना थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी चौकी क्षेत्र के दस्यूपुर गांव में हुई। गांव निवासी मनीष के घर में सेंध लगा कर घुसे चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी दुकानदार संदीप तिवारी, मनीष दलित ने चोरी की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष एसके राय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें