गोपीगंज के धनापुर में चोरी के बाद खेत में बिखरे सामान।
- फोटो : BHADOHI
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी ब्रह्मदेव मिश्रा उर्फ बेचन ने बताया कि हर रोज की तरह रात में सभी सो गए। देर रात आए चोर दूसरे घरों में सोए लोगों के कमरे का बाहर से ताला बंद कर दिया। एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन बाक्स उठा ले गए। बाक्स में करीब 50 हजार से अधिक के आभूषण, कपड़े आदि थे। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुुआयना किया। क्षेत्र में चोरी घटनाएं बढ़ने से लोग सहम गए हैं।