फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष, महासचिव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

विज्ञापन
मुख्यालय रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव का स्वागत करते युवा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव और महासचिव हृदयनारायण प्रजापति का बृहस्पतिवार को पुरानी कलेक्ट्री, मुख्यालय रोड स्थित कैंप कार्यालय में अंगवस्त्रम, माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी और संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, जिनके मान-सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय रोड कैंप कार्यालय पर लालू यादव, अभिनव, वकील, राकेश यादव, कमलेश यादव आदि ने जिलाध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुरानी कलेक्ट्री में बुद्धिजीवियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में संतोष यादव, जिलाजीत पाल, सुभाष बंधु, सुरेश यादव, कमला बेन, अतुल, मुन्ना खान, वजीर आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में जाजापुर-कारीगांव में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को उचित बताया। इस मौके पर अशोक यादव, गामा यादव, जयशंकर, भोनू, सत्यप्रकाश, पंकज, रवि कुमार, संतलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें