फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष से नहीं जले बल्ब,प्रति माह आ रहा 30 हजार रुपये का बिल

विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ सुरियावां के पट्टीबेजांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। सुरियावां के पट्टीबेजांव में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सौभाग्य योजना से लगे बल्ब चार वर्ष से नहीं जले, लेकिन हर माह 30 हजार रुपये का बिल आ जा रहा है। कहा, विद्युत विभाग जल्द कमियों केे दूर नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन करेंगे। बताया कि पट्टीबेजांव में सौभाग्य योजना के तहत लगाए गए चार खंभे चार वर्ष से टूटे पड़े हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। इन खंभों के 38 कनेक्शनधारकों के नाम प्रति माह 20 से 30 हजार रुपये का बिल भी विभाग की ओर से भेजा जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि बिना बिजली उपयोग के बिल कैसे आया। लोगों ने चेतवनी दी कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कनेक्शनधारक अधीक्षण अभियंता का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भोलानाथ, कोमल, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, कर्मचंद, रामदुलार, अजय आदि रहे। उपखंड अधिकारी विद्युत संजय यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। इस तरह की समस्या है तो दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें