फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 1105 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज के रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 4350 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जबकि 1105 का चयन हुआ। 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से हुए आयोजन का मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए संकल्पित है। किसी न किसी माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिससे वह अपना भविष्य बेहतर बना सके। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने भी सरकार के कार्यों को गिनाया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मेले में 1105 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस दौरान एमए में 405 छात्र, एमकाम में 85 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, सत्यदेव दूबे, अजय कुमार यादव, शिवानी मिश्रा, लव कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें