कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला चटकाकर 55 हजार नकद और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण कर लिखापढ़ी की।
पीड़ित दुकानदार अच्छेलाल, संतोष कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में किसी तरह कर्ज लेकर किराना आदि की दुकानों से जीविकोपार्जन किया जा रहा है। प्रतिदिन की तरह देर शाम दुकानों को बंद कर दोनों घर चले गए और देर रात सुनसान का फायदा उठाकर अच्छेलाल के किराना की दुकान का ताला काटकर 10 हजार नकद, संतोष कुमार की दुकान का ताला तोड़कर कैश बाक्स में रखे 45 हजार नकद समेत सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच कर चोरी हुए नकदी और सामान को आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 112 नंबर और कोतवाली पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।