फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने वाले किए जाएंगे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांवों में कुछ कालोनी बसाने वाले सस्ती जमीन खरीदकर उसकी प्लाटिंग कर रहे हैं। मनमाने तरीके से उसका नक्शा बना रहे हैं और बिना नक्शा पास कराए ही उसे टूकड़ों में बेचकर कमाई का जरिया बनाए हैं। जबकि नियम यह है कि जो भी कालोनी बसायी जाएगी या 300 वर्गमीटर से ज्यादा क्षेत्रफल का मकान बनेगा उसके लिए जिला पंचायत से नक्शा पास कराना होगा। नक्शा पास कराने को लेकर निर्धारित शुल्क भी देना होता है इससे जिला पंचायत का आय भी बढ़ेगा, लेकिन कई लोग मनमानी तरीके से कालोनी बसा रहे हैं। इसे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गंभीरता से लिया है। उन्होने ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, खमरिया, घोसिया, नई बाजार, सुरियावां नगरीय क्षेत्रों से सटे इलाकों में इन दिनों तेजी से निर्माण कार्य चल रहे हैं। कई जगह तो प्लाटिंग भी की गई है। आलम यह है कि भोले-भाले लोगों को अच्छी सड़क, बिजली, पानी, सीवर लाइन की व्यवस्था देकर कालोनी बसाने का वादा करने वाले अवैध कमाई कर रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित किया था। उसमें नियमों के तहत क्या-क्या होना चाहिए इसका भी उल्लेख किया गया है।अब जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को मनमानी करने वालों को चिन्हित करने के लिए कहा है। सोमवार को उन्होने फोन से अपर मुख्य अधिकारी से कहा कि जहां भी अवैध काम हो रहा है, जो लोग करवा रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। उन्हें नक्शा पास कराने के लिए कहें। उधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि दो दिन में ऐसे लोगों को चिन्हित करके नोटिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें