फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सबसे अधिक भूसा दान करने वाले होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सबसे अधिक भूसा दान करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा भूसा दान करने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक स्थानों पर लिखे जाने के साथ ही उन्हें जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इसकी घोषणा करते हुए किसानों से अधिक से अधिक भूसा दान किए जाने की अपील की।
विज्ञापन

जिले में कुल दो वृहद गोसंरक्षण केन्द्र, एक कान्हा गौशाला और 26 अस्थायी गोआश्रय स्थल हैं। इसमें लगभग छह हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इस बार बेमौसम बारिश के कारण काफी फसलों का नुकसान हो गया। इससे पशुओं के लिए चारे का भी संकट हो गया है। ऐसी स्थिति में जिले के बड़े किसानों से जिलाधिकारी की ओर से भूसा दान किए जाने की अपील की गई हैं। उन्होंने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा दान करने की अपील करते हुए पांच सबसे अधिक दान करने वाले किसानों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस कार्य में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित समाजसेवियों को सहयोग किए जाने की अपेक्षा की। भूसा दान करने का इच्छुक व्यक्ति प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें