फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन नगरी में बढ़ा पुरुष नसंबदी का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो सालों में पुरुष नसबंदी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। परिवार नियोजन को लेकर लोगों में आई जागरूकता के कारण कालीन नगरी में दो सालों में 60 लोगों ने नसबंदी कराई है। नसबंदी कराने वाले सभी पुरुष स्वस्थ हैं। जिले में 2021-22 में जहां 26 पुरूषों ने नसबंदी कराई। वहीं 2022-23 में 34 पुरुषों ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही जिले को परिवार नियोजन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के मामले में पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था। स्वास्थ विभाग की ओर से इसे लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुरुष नसबंदी भी एक अहम कड़ी थी। पहले जहां पुरुष नसबंदी के नाम पर लोग पैर पीछे खींच लेते थे। वहीं अब इस दिशा में लोग खुद आगे आ रहे हैं। परिवार नियोजन जिला विशेषज्ञ तुलसी दुबे ने बताया कि दो सालों में 60 पुरुषों की नसबंदी कराई गई है। यह सभी पुरुष पूरी तरह से स्वस्थ हैं और एक सामान्य जीवन जी रहे हैं।

महिलाओं की नसबंदी पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा जटिल
लगातार बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या हो गई है। ऐसे में शासन की ओर से परिवार नियोजन को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं। देश में अभी भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की नसबंदी अधिक होती है। विशेषज्ञों की मानें तो महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी ज्यादा सुरक्षित होता है। इसलिए चिकित्सक पुरुषों को नसबंदी कराने की सलाह देते हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव, लोकलाज के भय आज भी तमाम पुरुष ऐसे हैं, जो नसबंदी कराने के नाम पर हिचकते हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
महिलाओं की तुलना में पुरुषों की नसबंदी बेहद सुरक्षित है। परिवार नियोजन के तहत चले अभियानों से लोगों में जागरूकता तो आई है, लेकिन और भी जागरूक होने की जरूरत है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसके लिए प्रेरित हो सकें। - डॉ. ओपी शुक्ला, नोडल परिवार कल्याण, स्वास्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें