फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वैवाहिक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर हुई घटना, चौरी के समालकोट निवासी शिवम पड़ोसी की बरात में शांतिपुर बहुपुरा गया था
विज्ञापन

सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र मन्नी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात जंगीगंज- धनतुलसी मार्ग पर वैवाहिक समारोह से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचा। कोइरौना थाने की पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजन और रिश्तेदार गमगीन हो गए। चौरी के समालकोट निवासी शिवम सरोज (28) पुत्र शमशेर कोइरौना के शांतिपुर बहपुरा गांव में बरात में आया था। द्वारपूजा और भोजन के बाद वह साथी के साथ बाइक से घर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान जंगीगंज- धनतुलसी मार्ग पर उसकी बाइक पिकअप की चपेट मेें आ गई। बाइक उसका साथी चला रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समालकोट निवासी अच्छेलाल सरोज के बेटे गोविंद की कोइरौना के शांतिपुर बहुपुरा में बरात गई थी। द्वार पूजा के बाद अच्छेलाल के बहनोई रामआसरे सरोज 35 और पड़ोसी शिवम सरोज 32 देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। इसी बीच जंगीगंज-ाधनतुलसी मार्ग पर पिकअप की चपेट आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को क्षेत्र के एक निजी में अस्पताल में ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिवम को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय भोर में शिवम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवम की पत्नी सुषमा तीन साल की बेटी मानवी और एक साल के बेटे अभि को पकड़कर रोने लगी। दोनों मासूम अपनी मां को निहारते रहे। मां गेना देवी, पिता शमशेर, छोटे भाई प्रेमसागर और रिश्तेदार रो रोकर बेहाल हो गए। परिजनों के मुताबिक शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मजदूरी करके परिवार का जीवकोपार्जन करता था। सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय ने बताया कि शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें