इस दौरान उन्होंने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को पंचायत चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीआईजी ने अपराध पर नियंत्रण में लापरवाही पर थानेदारों को सतर्क हो जाने के लिए ताकीद किया। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिला पंचायत और बीडीसी चुनाव में पुलिस प्रशासन के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए ग्राम प्रधानी चुनाव में सतर्क रहने के लिए कहा। कहा कि ग्राम प्रधानी का चुनाव ज्यादातर गांवों में लोग अस्मिता से जोड़ लेते हैं, जिससे माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है।
थानाध्यक्ष और सर्किल के निरीक्षक अभी से कमर कस कर स्थिति से अवगत होते रहें। गांवों में पुलिस मित्रों को सतर्क कर प्रत्येक दिन के हालात की जानकारी लें। जिन लोगों पर चुनाव प्रभावित करने की आशंका है उन पर निरोधात्मक कार्रवाई करें।
इस मौके पर एसपी अनिल कुमार राय, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी भदोही अयोध्या प्रसाद, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।