फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के भटेवरा में गत दिनों सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव घर पहुंचा तो परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

रविवार की रात पुरानी बाजार निवासी पूर्व सभासद नन्हेलाल अग्रहरि के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक भटेवरा के समीप एक पेड़ से टकरा गए थे। जिसमें गिरजा और आशीष की मौत हो गई थी। घायल दिलीप अग्रहरि (42) पुत्र दीनानाथ अग्रहरि निवासी पुरानी बाजार का ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शव आने पर परिवार वालों का करूण क्रंदन सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी पूजा, मां लक्ष्मीना और दो छोटे बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें