फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी तोड़कर नकदी समेत आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बाजार सरदार खां मोहल्ले में पूर्व सभासद नसीम शाह के घर की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोर 1.12 लाख रुपये नकद और कुछ आभूषण उठा ले गए। पूर्व सभासद के अनुसार वे पांच फरवरी को जौनपुर अपनी बहन के यहां शादी में गए थे। रविवार को दोपहर 3 बजे घर पहुंचे। मकान का अगला दरवाजा तो सही सलामत था लेकिन पिछले दरवाजे की कुंडी टूटी देख कर सकते में आ गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने आवास और शौचालय के लिए स्टेट बैंक से 1.12 लाख रुपये निकाल कर आलमारी में रख दिए थे। आलमारी में कुछ आभूषण भी थे जो नदारद हैं। घर को चोरों ने पूरी तरह से खंगाला हुआ था। इस बीच जब वे शादी में गए थे तो घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें