सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव के मनीष तिवारी के बंद घर में चोरों की नजर पड़ गई। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और अलमारी, बक्सा बारी-बारी से खंगाला। 30 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये का आभूषण चोर उठा ले गए। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मनीष ज्ञानपुर में अपना कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर से घर पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजित है। उन्होंने सोमवार को घर की साफ-सफाई कराने गए। वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। मुख्य दरवाजा का ताला खोल घर में घूसे, तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने सूचना पीआरबी को दी। मौके पर पुलिस पहुंची, जांच पड़ताल में जुट है। मनीष ने बताया कि मुख्य द्वारा का ताला नहीं टूटा है, छत के रास्ते चोर घुसे, जरुरत के सामान उठा ले गए।