फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अधिवक्ता के घर से गहने और नकदी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के ऊंज गांव में शनिवार की रात चोर एक अधिवक्ता के घर में छत पर पीछे के रास्ते से चढ़कर घर में प्रवेश किए और अधिवक्ता रामानंद यादव के घर से करीब दो लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी चुरा ले गए। फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

अधिवक्ता रामानंद ने बताया कि शनिवार की रात हर दिन की तरह भोजन के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए, उसी बीच चोर छत के पीछे से चढ़कर घर में प्रवेश किए और घर का ताला तोड़कर सदानंद यादव की पत्नी रेखा देवी का कंगन, छागल, नथिया, पेटी, रिंग, सिकड़ी सहित नकद एवं शिवलाल यादव की पत्नी ब्रह्मदेई यादव की पायल, करधन, कंगन, लता सहित 40 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। इसके अलावा घर के अन्य तालों को भी तोड़ने का प्रयास हुआ। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जल्दी ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें