फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रात में बाथरूम के लिए दरवाजा खोला तो मौका पाकर घुसे चोरों ने कर ली लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के चकमनधाता हरदेवपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों से लाखों की चोरी कर ली। चोर रात में पीड़ित के पिता ने बाथरूम जाने के लिए जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खोला। मौका पाकर घर में घुस गए। चोरी के बाद छत के रास्ते बगल के घर में घुसकर चोरी की। दोनों घरों से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी चंद्र कुमार पांडेय का परिवार खेती बारी कर आजीविका चलाता है। पीड़ित ने बताया कि घटना करीब रात एक बजे के आसपास की होगी।
विज्ञापन

रात में उनके पिता राजकुमार पांडेय बाथरूम के लिए उठे और घर का मुख्य द्वार खोलकर बाहर बाथरूम करने चले गए। इस बीच चोर पहले से ही ताक लगाए बैठे थे और जब तक वे बाथरूम हो रहे थे। इस बीच वे घर के अंदर प्रवेश कर गए।
इसके बाद चोरों ने परिवार के सदस्यों के कमरों का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। घर में रखे बक्से, अटैची और अलमारी का ताला तोड़ दिया। बताया कि अलमारी से सोने का हार, चेन, दो जोड़ी कमरबंद, नथिया, पैजनी समेत 6 सोने की अंगूठियां चुरा लीं। इसके बाद चोर छत पर पहुंचे और खाली डिब्बे वहीं फेंक दिए। वहां से वे छत के रास्ते ही पड़ोसी रमेश कुमार पांडेय के घर में घुसे और वहां से पांच हजार रुपये नकद व चांदी की पायल लेकर पीछे के रास्ते से भाग गए। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें