फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गहने और नकदी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में चोरी से बिखरा सामान स्रोत- सोशल मी​िउया
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव में बुधवार की रात चोर एक मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों की नींद खुली तो चोरी का पता चला। घर में सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी व पेटी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन

पतेरी गांव निवासी रितेश सिंह पटेल के परिवार के लोग बुधवार की रात लगातार हो रही बारिश के दौरान अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए और आलमारी व पेटी तोड़कर गहने और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार 10 लाख रुपये के सामान चोरी गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ मड़िहान (नक्सल) मुहम्मद फहीम अहमद ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच - पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें