फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया पौने दो लाख कैश, हजारों के सामान

विज्ञापन
औराई चौराहा के पास हुई फाइनेंस कंपनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाने से चंद कदमों की दूरी पर चौराहे के समीप शनिवार की देर रात चोरों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी समेत दो प्रतिष्ठानों में घुसकर पौने दो लाख की नकदी समेत हजारों के सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

औराई के प्रभात तिवारी और नितिन तिवारी थाने के समीप राजमार्ग के दक्षिणी लेन दो कमरों में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की एजेंसी चलाते हैं। सप्ताहांत की दो दिवसीय बंदी के कारण शुक्रवार की शाम फर्म को बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर दोनों कमरों में लगी खिड़कियों को तोड़कर अंदर घुस गए और माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 27000 नकद, लैपटॉप, फ्रिज और दूसरे प्रतिष्ठान से एक फ्रिज, एक कंप्यूटर, दो लैपटॉप, एक कैमरा, एक एटीएम कैश विड्राल मशीन, 25 हैंडफोन, एक इन्वर्टर, दो बैटरी एवं एक लाख 60 हजार रुपये नकद उठा ले गए। रविवार की सुबह जब वह कमरा खोला तो सामान बिखरे देख माजरा समझ में आ गया। बात पता चली तो आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि फर्म संचालकों की तहरीर पर डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें